Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मिहीपुरवा। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चपरासी की मौत ?

By admin · April 2, 2026 · 1 min read

नानपारा लखीमपुर हाईवे पर चपरासी की मौत, सवार घायल

मिहीपुरवा। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चपरासी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में संविदा चपरासी के पद पर कार्यरत 26 वर्षीय मनीष वर्मा गुरुवार को बाइक से गैस सिलेंडर लेने नानपारा जा रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे रायबोझा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मनीष वर्मा और उनके साथ बैठा देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल देशराज का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद चौरसिया ने बताया कि दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए थे। घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा गया, जहां मनीष वर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और खबरें