Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणधीन मकान में एक किशोरी से कथित रेप का मामला सामने आया है,

By admin · April 7, 2026 · 1 min read

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणधीन मकान में एक किशोरी से कथित रेप का मामला सामने आया है,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पांच युवकों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

मोहल्ले के लोगों से सूचना मिलने पर आशियाना इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान में मौजूद पांचों युवकों को किसी तरह बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। सभी युवकों को आशियाना थाने ले जाया गया है।

निर्माणधीन मकान में एक किशोरी से कथित रेप का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवकों को मौके से हिरासत में लिया।
निर्माणधीन मकान में एक किशोरी से कथित रेप का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवकों को मौके से हिरासत में लिया।
पुलिस ने किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

आशियाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सेक्टर एम निवासी 13 साल की किशोरी घरों में काम करती है। मंगलवार शाम काम पर गई थी। वहां से लौटते समय पांच लड़के जबरन उसे निर्माणाधीन इमारत में लेकर चले गए। वहां शोर शराबा होने पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे आरोपी लड़के भागने लगे। वहां मौजूद लड़कों ने सबको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

और खबरें