div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में हाईकोर्ट के पास जाम की स्थिति हटाने के लिए ट्रैफिक और लखनऊ पुलिस एक्टिव है। कमता पर बैरिकेडिंग कर पॉलिटेक्निक की ओर से आने वाले वाहनों को कमता के तीसरे अंडरपास से यूटर्न लेकर आना होगा।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
चिनहट की ओर से जिन्हें लोहिया हॉस्पिटल या हाईकोर्ट आना है, वो जीएस लॉन या मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए जाएंगे। इस पूरी व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई हैं जिनसे लोग कन्फ्यूज हैं। पॉलिटेक्निक से आकर कमता से सीधे शहीद पथ नहीं जा सकते, इसके लिए आगे बढ़कर यूटर्न से आना होगा। इस व्यवस्था के चलते सोमवार को दिनभर वाहन रेंगते रहे। पॉलिटेक्निक से चिनहट तक 6 लेयर में लंबी कतारें लगी रहीं
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″शहीद पथ से कमता की ओर आ रहीं गाड़ियां काफी धीमे चलीं।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह सीन पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ आ रहे ट्रैफिक का है। ये गाड़ियां एकदम धीमे चलती रहीं।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″डायवर्जन के चलते बड़ी गाड़ियां चिनहट से होते हुए जा रही हैं। इसके चलते रास्ता ब्लॉक हो गया।div
divdiv
divdiv
इन रूटों पर लागू हुई व्यवस्था
1. चिनहट से पॉलिटेक्निक/हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाले सामान्य यातायात कमता तिराहा से बाएं विजयीपुर सर्विस रोड/विजयीपुर अंडरपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे व गोमतीनगर एवं आहिमामऊ जाने वाले सामान्य यातायात शहीद पथ होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2. पॉलिटेक्निक की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात कमता तिराहा के तीसरे अंडरपास से यू-टर्न लेकर शहीद पथ की तरफ जा सकेंगे ।
3. पॉलिटेक्निक से हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाला सामान्य यातायात राइट टर्न फ्री डिवाइडर से होते हुए यू-टर्न कर हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल की तरफ जा सकेंगे।
4. बाराबंकी/अयोध्या/गोरखपुर की बसें अवध बस स्टैंड से निकलकर विजयीपुर अंडरपास कठौता, चिनहट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
5. चिनहट से हाईकोर्ट/लोहिया हास्पिटल /पालिटेक्निक चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात जीएस लान/मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″ट्रैफिक का रूट प्लान।div
divdiv
ओवरब्रिज पर टू-वे हो ट्रैफिक संचालन
कमता तिराहे से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का संचालन वन-वे है। चिनहट की तरफ आने वाले वाहन ओवरब्रिज से गुजरते हैं। इस ओवरब्रिज पर ट्रफिक संचालन टू-वे होने से कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड़ कम किया जा सकता है। मॉनीटरिंग के बाद डीसीपी रवीना त्यागी का आकलन है कि पॉलीटेक्निक की ओर से 40 फीसदी ट्रफिक कमता तिराहे से गुजरता है। जबकि चिनहट से पॉलीटेक्निक की 15 फीसदी ट्रैफिक आता है।
सौ मीटर दूरी तक नो पार्किंग और नो स्टॉप जोन हो घोषित
कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड के अलावा सवारी वाहन, डग्गमार वाहन और रोडवेज बसें पार्क रहती हैं। जिसकी वजह से तिराहा और आस-पास का मार्ग संकरा हो जाता है। तिराहे से सौ-डेढ़ सौ मीटर की दूरी तक मार्ग नो पार्किंग जोन और नो स्टॉप जोन घोषित होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है।
कमता तिराहे पर ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। वाहन चालकों को आगह करने के लिए तिराहे पर यू-टर्न के बैनर लगाए गए हैं।




