Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नदी किनारे मिला युवक का शव, रहस्य में घिरी मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

May 1, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 


मिहींपुरवा। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी घाट के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा गौरा पिपरा के सेमरहना निवासी अंकित मिश्रा (पुत्र रामसंजीवन मिश्रा) का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मुर्तिहा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि अंकित मिश्रा पंजाब में पंडिताई का कार्य करते थे और कुछ समय से घर आए हुए थे। गुरुवार शाम वह घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह उनका शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रदुम्न सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें