Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

Uncategorized

नानपारा लखीमपुर हाईवे पर दो बाइकों के आमने सामने की टक्कर में दो की मौत एक घायल

By admin · May 2, 2026 · 1 min read

 

मिहीपुरवा। नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट पुल के पास शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दो बाइको की आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये राहगीरों की मदद से दो लोगों को सीएचसी मोतीपुर तथा एक घायल को सीएचसी नानपारा भेजा गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा गम्भीर रूप से घायल रवि को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।


गायघाट निवासी हिमांशु सोनी 30 वर्ष पुत्र गुड्डू अपनी बाइक से नानपारा की ओर जा रहे थे जबकि महेश 30 वर्ष पुत्र राम चन्द्र निवासी पिपरिया थाना खैरीघाट किसी मांगलिक कार्यक्रम में अमवा हुसैनपुर से शामिल होकर रवि 13 वर्ष के साथ वापस घर लौट रहे थे इस दौरान हाइवे पर गायघाट पुल के पास ट्रक को ओवर टेक करते समय ट्रक की तेज रोशनी के कारण सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई और सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो

गये सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल महेश और रवि को सीएचसी मोतीपुर भेजा जबकि हिमांशु के परिजन सीएचसी नानपारा लेकर चले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर कर दिया गया। महेश के सीएचसी पंहुचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वहीं रवि की गम्भीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

मोतीपुर थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया ने बताया कि गायघाट के पास दो बाइको की टक्कर से दो लोगों के मौत की सूचना मिली है अभी किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

और खबरें