Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर आधी रात पहुंचीं सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मुख्यालय गेट पर महिलाएं जैसे ही प्रदर्शन करने पहुंचीं, तो ?

By admin · May 7, 2026 · 1 min read

लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर आधी रात पहुंचीं सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मुख्यालय गेट पर महिलाएं जैसे ही प्रदर्शन करने पहुंचीं, तो गेट को अंदर से बंद कर दिया गया। इसके बाद महिलाएं गेट पर ही नारेबाजी करने लगीं।

थोड़ी देर के बाद अंदर से भारतीय जनता पार्टी के भी कार्यकर्ता भी निकल आए। वे सपा के विरोध और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कुछ देर में पुलिस पहुंची और सपा की कार्यकर्ताओं को वहां से टांगकर उठा ले गई।

भाजपा मुख्यालय के गेट पर सपा महिलाएं पहुंचीं तो अंदर से उनकी नारेबाजी का जवाब नारों से दिया जाने लगा।
भाजपा मुख्यालय के गेट पर सपा महिलाएं पहुंचीं तो अंदर से उनकी नारेबाजी का जवाब नारों से दिया जाने लगा।
सपा की महिला कार्यकर्ता वहीं पर नारेबाजी करने लगीं। कुछ देर में उन्हीं के पीछे खड़े होकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
सपा की महिला कार्यकर्ता वहीं पर नारेबाजी करने लगीं। कुछ देर में उन्हीं के पीछे खड़े होकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
सपा की कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर ले रखा था। उसमें सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गई थी।
सपा की कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर ले रखा था। उसमें सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गई थी।
कार्यकर्ता गेट छोड़ने को तैयार नहीं थे। उन्हें पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर बाहर कर दिया।
कार्यकर्ता गेट छोड़ने को तैयार नहीं थे। उन्हें पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर बाहर कर दिया।

भाजपा गेट पर बैठीं सपा कार्यकर्ता

गेट पर बैठी महिलाएं भाजपा सरकार और पीएम मोदी-सीएम योगी के मुर्दाबाद का नारा लगा रही थीं। भाजपा के कार्यकर्ता सीएम योगी और पार्टी के जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची जिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच में काफी देर तक धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। काफी संघर्ष के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

भाजपा मुख्यालय परिसर के अंदर काफी भीड़ लग गई थी। पुलिस ने सपा की तीनों महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
भाजपा मुख्यालय परिसर के अंदर काफी भीड़ लग गई थी। पुलिस ने सपा की तीनों महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पोस्टर में योगी और अखिलेश के बीच तुलना

प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ पोस्टर लेकर आई थीं जिनमें सीएम योगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तुलना थी। एक तरफ सीएम योगी की तस्वीर थी, जिसके नीचे बहुत सारे आईपीसी में दर्ज धाराओं के मुकदमे लिखे हुए थे। दूसरी तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा था ‘स्वच्छ छवि बेदाग नेता’। पोस्टर के अंत में लिखा था- चुनाव आपका, फैसला आपका!।

महिलाओं के हाथ में एक पोस्टर था। उसमें सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच तुलना दिखाई गई थी।
महिलाओं के हाथ में एक पोस्टर था। उसमें सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच तुलना दिखाई गई थी।

अखिलेश यादव की छवि धूमिल की

प्रदर्शन कर रही महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पटेल ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। हमारे नेता पर गलत टिप्पणी की जाती है। हम लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साफ छवि के नेता हैं। उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। अखिलेश यादव का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

यूपी में महिला सुरक्षित नहीं

रंजना पटेल ने कहा कि जब हमारे कार्यालय का भाजपा के लोग घेराव कर सकते हैं, तो हम लोग भी उनके कार्यलय का घेराव करके प्रदर्शन करेंगे। हम लोग समाजवादी पार्टी के निडर कार्यकर्ता है डरने वाले नहीं है। उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों का बलात्कार हो रहा है। किसी भी जनपद में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को यह नजर नहीं आता। लगातार महिला अपराध में बढ़ोतरी हो रही है। इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस हमारी पार्टी और नेता के ऊपर अनावश्यक टिप्पणी करना और फर्जी आरोप लगाना यही बचा है। इसका हम खुलकर विरोध करते हैं।

और खबरें