Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के रविवार को कैबिनेट विस्तार के बाद सोमवार को लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर होर्डिंग लगा है। इसमें समाजवादी पार्टी के 3 बागी ?

By admin · May 11, 2026 · 1 min read

 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के रविवार को कैबिनेट विस्तार के बाद सोमवार को लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर होर्डिंग लगा है। इसमें समाजवादी पार्टी के 3 बागी विधायकों की तस्वीर है। तस्वीरों के साथ नाम नहीं लिखे हैं लेकिन इसके साथ में स्लोगन लिखा गया है।

अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह, अमेठी की गौरीगंज सदर सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह और कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल की तस्वीर लगी है। तस्वीरों के सामने लिखा है- ना कैबिनेट मिला, न स्वतंत्र प्रभार। 2027 में होगी सबसे बड़ी हार।

सपा दफ्तर के बाहर सोमवार शाम यह होर्डिंग लगाया गया।
सपा दफ्तर के बाहर सोमवार शाम यह होर्डिंग लगाया गया।

मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि समाजवादी पार्टी से दूरी बनाने वाले नेताओं में सिर्फ मनोज पांडेय को ही कैबिनेट में जगह मिली। बाकी नेताओं को कोई पद या जिम्मेदारी नहीं मिली।

इसी मुद्दे को लेकर सपा समर्थकों की ओर से यह होर्डिंग लगाए जाने की चर्चा है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई मनोवैज्ञानिक और प्रतीकात्मक सियासत के तौर पर देख रहे हैं।

और खबरें