div class=”f3e032cb”
लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू यादव’ सोमवार को निगोहां पहुंचे। यहां अधिवक्ताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। निगोहां प्रेस क्लब कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अमरपाल सिंह भी जीतू यादव के साथ मौजूद थे। प्रेस क्लब संरक्षक मुकेश द्विवेदी, अध्यक्ष विमल सिंह और वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र तिवारी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में महामंत्री जीतू यादव ने अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए पुलिस और प्रशासन को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना चाहिए। की।
जीतू यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
div class=”f3e032cb “

युवा अधिवक्ताओं के हित में उन्होंने 200 से 300 नए चैंबर बनवाने की योजना की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड और अन्य सरकारी सुविधाओं को लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की बात भी कही।
इस अवसर पर सपा प्रदेश महासचिव अमरपाल सिंह ने जीतू यादव को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जीतू यादव अधिवक्ता समाज के भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। कार्यक्रम में लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव को भी सम्मानित किया गया।
नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र यादव जीतू के साथ लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट ब्रहमेद्र सिंह मौर्य, एडवोकेट संजय यादव, एडवोकेट यसवीर चंद्र, एडवोकेट महावीर चंद्र, एडवोकेट प्रदीप यादव एवं एडवोकेट मयंक यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकार वेलफेयर पत्रकार एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी, वरिष्ठ समाजसेवी अरुणेश प्रताप सिंह ‘दल्लू’, सपा नेता नितुल शर्मा, निगोहां के पूर्व प्रधान अजय सिंह, भगवानपुर के पूर्व प्रधान अंकुर मिश्रा ‘निशु’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकिशोर रावत ‘राजू’ और समाजसेवी अशफाक गुड्डू राहुल गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मोइन खान, आरिफ मंसूरी, उमेश गुप्ता, प्रशांत त्रिवेदी दर्जनों पत्रकार सहित निगोहां क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।



