Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने के मामले में ?

May 12, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने के मामले में लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। सोमवार को भी भ्रामक पोस्ट करने पर एक एफआईआर दर्ज की गई थी।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

भ्रामक पोस्ट करने वाले की तलाश में जुटी

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर @rakesh_w07 आईडी से भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट किया गया था। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लिया और हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा और आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

भर्ती बोर्ड की अपील- बिना सबूत अफवाह न फैलाएं

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या फर्जी ट्वीट साझा न करें। बोर्ड ने कहा कि यदि किसी के पास भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कोई प्रमाण या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो उसे संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करें।

बोर्ड का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के तहत कराई जा रही है तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें