Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

गोरखपुर में मंगलवार सुबह असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया।

By admin · May 12, 2026 · 1 min read
गोरखपुर में मंगलवार सुबह असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। एक के बाद एक तीन सिलेंडरों में विस्फोट होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

घटना सुबह करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी के सामने स्थित पप्पू की चाय-नाश्ते की दुकान में अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते दुकान में आग भड़क उठी और कुछ ही देर में तीन सिलेंडर धमाके के साथ फट गए।

धमाकों से इलाके में फैली दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके इतने तेज थे कि आसपास की दुकानों और मकानों में दहशत फैल गई। घटना स्थल पुलिस चौकी के सामने होने के कारण मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू किया।

आग बुझाने में झुलसा दुकानदार

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार पप्पू झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा। फिलहाल आग लगने और सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

और खबरें