Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के बाद लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने पॉजिटव एक्शन लिया है

By admin · May 12, 2026 · 1 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के बाद लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने पॉजिटव एक्शन लिया है। नगर निगम से मिलीं 2 गाड़ियों में से एक को वापस करने को कहा है। नगर निगम में पेट्रोल-डीजल बचत और संसाधनों के बचत को लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र भेजा है।

उसमें निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों को दो सरकारी वाहन आवंटित हैं, उनसे एक वाहन तत्काल वापस लिया जाए। केवल उन्हीं अधिकारियों को सरकारी वाहन दिया जाएं, जिन्हें नियमों के तहत इसकी अनुमति है।

लंच के लिए घर न जाने की अपील की

महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से दोपहर में भोजन के लिए घर जाने के बजाय टिफिन लाने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे अनावश्यक वाहन संचालन कम होगा और पेट्रोल-डीजल की खपत पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

नगर निगम प्रशासन को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि छोटे-छोटे स्तर पर बचत की आदतें अपनाकर बड़े स्तर पर संसाधनों की रक्षा की जा सकती है। महापौर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में ईंधन और सरकारी संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए, ताकि आम लोगों में भी जागरूकता बढ़े।

और खबरें