Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या BJP जिला मंत्री समेत 8 पर FIR मां बोली एनकाउंटर के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे

By admin · May 12, 2026 · 1 min read
हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर की सोमवार रात 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर (32) कार से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी चार लोगों ने उनकी कार रुकवाई। शीशा खोलने का इशारा किया। बात न मानने पर बदमाशों ने शीशा तोड़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

एक गोली अतुल के सीने में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ अतुल को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर पिलखुआ क्षेत्र में रिलायंस रोड का है। परिजनों का आरोप है कि पिछले एक साल से एक प्लॉट को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उन्होंने ही अतुल को मारा है। जब तक उनका एनकाउंटर नहीं होता, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज की है। अब तक दो को हिरासत में लिया गया है। बाकी अभी भी फरार हैं।

गोली लगने के बाद अतुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गोली लगने के बाद अतुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अतुल की मौत की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर भीड़ लग गई। घर में चीख-पुकार मच गई।
अतुल की मौत की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर भीड़ लग गई। घर में चीख-पुकार मच गई।
अतुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाएं एक-दूसरे को ढांढस बंधा रही हैं।
अतुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाएं एक-दूसरे को ढांढस बंधा रही हैं।
  1. पिलखुआ थानाक्षेत्र के गालंद गांव निवासी अतुल तोमर की शादी 14 साल पहले पिंकी (30) से हुई थी। दोनों का एक बेटा युवराज (10) है। अतुल के पिता योगेंद्र (55) ग्राम प्रधान रह चुके हैं। मां मधु तोमर (50) घर संभालती हैं।
  2. अतुल सोमवार को गाजियाबाद के भोजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी समारोह में अतुल के ही गांव के मंजीत, नवीन तोमर, ब्रजमोहन और श्रीपाल भी पहुंचे थे। चारों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। नवीन भाजपा नेता भी बताया जा रहा है। इनका अतुल से एक प्लॉट को लेकर तीन सालों से झगड़ा चल रहा था।
  3. इसी विवाद को लेकर शादी समारोह में चारों का अतुल से झगड़ा हुआ। रात 10:45 बजे अतुल अपनी कार से घर के लिए निकल गए। कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि चारों बाइक से पीछा करते हुए अतुल के पास पहुंचे। कार रोकी। फिर तोड़फोड़ करने लगे। बाद में मंजीत ने फायरिंग कर दी।
  4. परिजनों का आरोप है कि आरोपी नवीन तोमर BJP का जिला मंत्री और हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले भी हत्या का आरोप लग चुका है। मुख्य आरोपी मंजीत, ब्रजमोहन और श्रीपाल का भी आपराधिक इतिहास है।
सफेद घेरे में आरोपी नवीन तोमर है। वह BJP में जिला मंत्री है। उस पर पहले भी हत्या का आरोप लग चुका है।
सफेद घेरे में आरोपी नवीन तोमर है। वह BJP में जिला मंत्री है। उस पर पहले भी हत्या का आरोप लग चुका है।

बेटे से रंजिश रखते थे गांव के कुछ लोग

अतुल की मां मधु तोमर ने बताया- बेटे अतुल से गांव के कुछ लोग रंजिश रखते थे। मुकदमेबाजी भी चल रही थी। एक प्लॉट को लेकर गांव का ही रहने वाला मंजीत, भाजपा के जिला मंत्री नवीन तोमर और ब्रजमोहन और श्रीपाल उर्फ पप्पू कुछ दिनों से अतुल को धमकी भी दे रहे थे। मुख्य आरोपी मंजीत पहले भी रेप और हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

मुख्य आरोपी मनजीत पर पहले भी गंभीर मुकदमे

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। पुलिस अब कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विवाद पैसों और प्रॉपर्टी को लेकर था। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी मंजीत की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची थी। घटनास्थल से कारतूस बरामद हुए हैं।जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची थी। घटनास्थल से कारतूस बरामद हुए हैं।

और खबरें