Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

प्रतापगढ़/ उत्तर प्रदेश की जनता को बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निशल्कु एएलएस एम्बुलेंस सुविधा दी है।

May 15, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

प्रतापगढ़/ उत्तर प्रदेश की जनता को बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निशल्कु एएलएस एम्बुलेंस सुविधा दी है। एएलएस सभी इमरजेन्सी चिकित्सा उपकरणों व दवाओं से लैस है, जो कि उत्तर प्रदेश के गंभीर व रेफ़रल मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है| शुक्रवार को गांव, कतका मानपुर, पोस्ट !अन्तू , जिला प्रतापगढ़, निवासी शिवकली उम्र 76 साल को छाती मे अत्यधिक दर्द की समस्या होने के कारण प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के दौरान मरीज की हालत की गंभीरता देखते हुए मरीज को एसआरएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज,.
रिफर किया। डॉक्टर ने मरीज के पति रामकिशोर को एएलएस कॉल सेन्टर पर कॉल करने

को कहा, जो कि एएलएस संख्या यूपी 32 ईजी 6390 शीघ्र ही आ गई। एएलएस एम्बुलेंस के ईएमटी चंद्र प्रकाश वर्मा ने अपनी कुशलता और सूझबूझ से शिवकली को रास्ते में मल्टी पैरा मोनिटरिंग, सुविधा देते हुए व पायलेट अरुण प्रताप यादव की तत्परता से मरीज को सही समय पर स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज, में भर्ती करवा दिया जिससे मरीज का सही समय पर ईलाज होने के कारण जान बच गई। इस पहल के लिए मरीज के परिजनों ने संस्था *मेडकेयर 365* *मेडिकल सर्विसेस* द्वारा चलाई जा रही योजना व एम्बुलेंस स्टाफ की सराहना की |

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें