Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है।

May 19, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। युवती की 14 मई को सगाई हुई थी। सोमवार को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब उन्हें इस वारदात की जानकारी मिली। बाद में मोर्चरी पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को पता चला सच

पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी के लापता होने से परेशान था। युवती 17 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें एक अज्ञात शव की तस्वीर दिखाई। मां गीता ने तस्वीर देखते ही अपनी बेटी शिवानी सिंह (22) के रूप में पहचान की।

div class=”f3e032cb “घटना की जानकारी होने पर मृतका के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।div
div class=”f46ba790″घटना की जानकारी होने पर मृतका के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सिर पर चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

शुरुआती जांच में युवती के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को सुनसान जंगल में फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, लेकिन हालात साफ तौर पर संदिग्ध हैं।

14 मई को हुई थी सगाई, घर में चल रही थीं तैयारियां

शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के से सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। ऐसे में सगाई के महज चार दिन बाद युवती की हत्या की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिवानी की मां घरों में करती है झाड़ू-पोछा का काम

शिवानी एल्डिको उद्यान, रक्षा खंड की रहने वाली थीं और दो बहनों में बड़ी थीं। उनकी मां गीता घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं, जबकि पिता शटरिंग का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे किराए के मकान में रहते हैं।

ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकली थी युवती

मृतका की मां गीता सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रविवार सुबह 10 बजे घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थी। शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी के ऑफिस में काम करती थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। बाद में पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी, सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाल रही

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस युवती की कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और आखिरी लोकेशन के आधार पर सुराग जुटा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

सगाई की मेहंदी फीकी पड़ने से पहले उजड़ गई जिंदगी

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवती की सगाई हुई थी। हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कुछ दिन खुशीयां थी और अब मातम पसरा हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें