div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे साले ने अपने जीजा पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने इस मामले में गुडम्बा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
निशातगंज निवासी मो. राशिद सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि पत्नी के भाई ने इम्तियाज ने उन पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
धारदार हथियार से किया हमला
पीड़ित मो. राशिद सिद्दीकी के मुताबिक, वह सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे अपनी पत्नी के घर शिवानी विहार, कल्याणपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका 6 वर्षीय बेटा मो. इब्राहिम अपनी नानी के साथ छत पर गया था। आरोप है कि तभी पत्नी का भाई इम्तियाज भी छत पर पहुंचा और किसी बात को लेकर बच्चे की पिटाई करने लगा।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर राशिद ने विरोध किया तो इम्तियाज आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने धारदार हथियार (चापड़) से राशिद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राशिद के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने गुडम्बा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।




