उज्जैन की शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है. मुस्लिम पक्ष खुद ही मस्जिद के हिस्से को तोड़ रहा है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.…
उज्जैन की शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है. मुस्लिम पक्ष खुद ही मस्जिद के हिस्से को तोड़ रहा है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. बता दें, शाही मस्जिद के ही एक हिस्से को तोड़ने पर सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ था. पुलिस पर पथराव भी किया गया था. इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज की और आंसू गैस छोड़ी. इन सबमें महिला थाना प्रभारी घायल हो गईं
माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की है, जिनमें पांच वे लोग भी हैं, जो बाहर से आए थे. पुलिस ने उनको गिरफ्तार भी कर लिया है. इसी तरह 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी केस दर्ज हुए हैं. हालांकि, इनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी माहौल बिगाड़ने का आरोप है. पुलिस ने अब तक 15 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: A Police personnel makes an announcement to the crowd, urging them not to pelt stones as the Police attempt to speak to them. The situation remains tense in the area around Shahi Masjid in Ujjain as clashes between a crowd and Police continue. A… pic.twitter.com/RGUSO5tHhg
इससे पहले, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत मस्जिद को हटाने के खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया था. अदालत ने इस कार्रवाई पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया था. सुनवाई के दौरान, अदालत को बताया गया कि मस्जिद प्रबंधन और उज्जैन नगर निगम के बीच आपसी समझौता हुआ है, जिसमें तय हुआ है कि मस्जिद के केवल 3 फीट हिस्से और उससे जुड़ी दुकान को हटाया जाएगा. विवाद मस्जिद के सिर्फ 3 फीट हिस्से को लेकर है
#WATCH | Madhya Pradesh: Situation remains tense in the area around Shahi Masjid in Ujjain as clashes between a crowd and Police continue. Police use tear gas shells and resort to baton charge for crowd control. Stone pelting also seen here. The clash began this morning when a… pic.twitter.com/mfnIJetnJU
बता दें, सुबह हुए विवाद के बाद दोपहर होते-होते फिर से पथराव होने लगा था, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़े. हंगामे के बीच मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई जारी है. हालांकि, नमाज के वक्त तोड़ने की कार्रवाई को रोक दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया
#WATCH | Madhya Pradesh: Police use tear gas shells to control a crowd in Ujjain as stone pelting occurred when a large group of people clashed with them at the spot where a portion of Shahi Masjid is planned to be demolished for a road-widening project. Rapid Action Force (RAF)… pic.twitter.com/zRLlSzgXoj
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि शाही मस्जिद को न तो शहीद किया जा रहा है और न ही विस्थापित किया जा रहा है. सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर चौड़ीकरण की मुहीम के बीच आ रहे मस्जिद के एक हिस्से को मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी के लोग खुद हटा रहे हैं. कुछ लोग मामले में समाज को भ्रमित और भड़काने का भी काम कर रहे हैं
div
Source: NewsNation TV







