Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

विराट-रोहित भी छूटे पीछे, शुभमन गिल ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय

September 28, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार और कप्तान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने वह कारनामा कर दिया है जो…

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार और कप्तान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने वह कारनामा कर दिया है जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर सके. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलते हुए गिल ने वनडे करियर का अपना 10वां शतक पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. गिल अब वनडे इतिहास में सबसे तेज 10 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि वह दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के फखर जमान की बराबरी कर ली है

भारत की तरफ से इससे पहले सबसे तेज 10 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम था. धवन ने इसके लिए 77 पारियों में यह कारनामा किया था. लेकिन शुभमन गिल ने अपने लाजवाब फॉर्म को जारी रखते हुए सिर्फ 67 पारियों में यह कीर्तिमान बना दिया है. उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे महान भारतीय दिग्गजों को काफी पीछे छोड़ दिया है

A captain’s knock of the highest order 🫡💯A sublime century from Shubman Gill to lead #TeamIndia’s chase 👏Watch his knock ▶️ | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/qUGI6jst4y

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 10 वनडे शतक बनाने के मामले में शुभमन गिल अब पाकिस्तान के फखर जमान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. फखर जमान ने भी अपने 10 शतक पूरे करने के लिए 67 पारियां ही खेली थीं. इस लिस्ट में टॉप पर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने सिर्फ 55 पारियों में 10 वनडे शतक जड़े थे, जबकि दूसरे स्थान पर हाशिम अमला हैं, जिन्होंने 57 पारियों में यह कारनामा किया था

Shubman Gill becomes the joint third-fastest to score 10 ODI hundreds⚡He is the fastest among Indians, bettering Shikhar Dhawan, who took 77 innings pic.twitter.com/bx8KtE0vju

क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका): 55 पारियां

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका): 57 पारियां

शुभमन गिल (भारत) / फखर जमान (पाकिस्तान): 67 पारियां

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की. पहले उन्होंने ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद विराट कोहली के साथ 151 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. गिल ने 108 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का निकला. अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय कप्तान गिल का यह बेहतरीन फॉर्म आगामी मैचों में भी जारी रहेगा और वह गुवाहाटी में होने वाले दूसरे वनडे मैच में भी टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *