Skip to content
September 29, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

कितनी तारीख को खेला जाएगा टीम इंडिया का अगला मैच, सुबह या शाम में नहीं बल्कि इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला

September 29, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

IND vs WI 2nd ODI : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है. इस सीरीज के पहले मैच को जीतकर शुभमन गिल की भारतीय…

IND vs WI 2nd ODI : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है. इस सीरीज के पहले मैच को जीतकर शुभमन गिल की भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी है. अब टीम इंडिया अपना अगला मैच वेस्टइंडीज के साथ कब खेलेगी. इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस को फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका फिर से कब मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मुकाबला कितनी तारीख को खेला जाएगा और इस मैच की शुरुआत कितने बजे से होगी

टीम इंडिया को पहला वनडे मैच जीताने में विराट कोहली, शुभमन गिल और कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही थी. इस मुकाबले में इंडिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 295 रनों पर रोक दिया था. भारत कने जीत के लिए मिले 296 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट बाकी रहते हुए हासिल कर लिया था. इसमें विराट कोहली ने नाबाद 139 और शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली थी. अब दूसरे वनडे में इस सभी से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरा वनडे मैच असम में होने वाला है, जिसके लिए टीम इंडिया वहां पहुचं चुकी है

pic.twitter.com/MzUt2JLgqs

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार को खेला जाने वाला है. यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मैच 30 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. अब से यानी आज से सिर्फ एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को वेस्टइंडीज के साथ एक और धमाकेदार घरेलू मैच देखने के लिए मिलने वाला है

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच शाम में या फिर सुबह में शुरू नहीं होने वाला है. बल्कि ये मुकाबलाइंडिया में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 1:30 पर होगा. इस मैच में टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप मैदान पर आएंगे

Kohli, Rohit, Ruturaj on the way to Guwahati for the 2nd ODI 💛🇮🇳 pic.twitter.com/dIRIAavCNx

आपको बता दें कि, तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला असम में खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय होना चाहेगी

When admiration turns into sharing the 22 yards together 🙌Watch the full interview ▶️ | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/jrVWtrqO30

वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो

भारत : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *