Skip to content
October 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

खादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं: सीएम डॉ. यादव

October 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन का दौरा किया…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत से बनी माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चरखा चलाया, खादी के कपड़े खरीदे और विजिटर्स बुक में अपने अनुभव का संदेश भी दर्ज कराया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खादी वस्त्रों के उत्पादन और विपणन से लेकर उनकी बिक्री तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खादी स्टोर पर खरीदारों से बातचीत की और कहा कि उन्हें खादी के प्रति अपना प्रेम बनाए रखना चाहिए, हमेशा खादी को अपनाना चाहिए और स्वदेशी की ओर बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सबको वोकल फॉर लोकल बनना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खादी वस्त्र खरीदे. गांधी जयंती के मौके पर खादी कपड़ों की खरीद पर 20 फीसदी की छूट दी जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी एवं भुगतान किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगंतुक पुस्तिका में अपना संदेश दर्ज कराते हुए लिखा कि आजादी से पहले स्वावलंबन और ग्राम स्वराज तथा आजादी की चाहत के साथ महात्मा गांधी ने खादी और सूत कातकर पूरे देश में देशभक्ति और जनभावना की अलख जगाई, जो आज भी कायम है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर इस भावना को पुनर्जीवित कर पूरे देश को खादी के प्रति प्रेम और अपनेपन की भावना से जोड़ा है। आइये हम सब खादी को अपनायें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। महात्मा गांधी ने स्वदेशी को अपने जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत बनाया। उन्होंने विदेशी वस्तुओं और कपड़ों का बहिष्कार किया और कपास से बनी स्वदेशी खादी को बढ़ावा दिया। यह खादी ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने और समाज के हर वर्ग को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने के लिए एक प्रभावी हथियार साबित हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से राज्य के कपास उत्पादक किसानों को भी उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। स्वदेशी खादी को बढ़ावा देने से यह सुनिश्चित होता है कि भारतीय मुद्रा देश से बाहर नहीं जाएगी, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खादी वस्त्र उत्पादन से जुड़े नागरिक स्वाभिमान के साथ अपना जीवन जियें और इसी भावना को कायम रखने के लिए गांधी जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासी खादी एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खादी भंडार में सामान खरीद रहे लोगों से बातचीत की और खादी के प्रति उनके लगाव की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खरीदारी कर रही सुश्री विजयलक्ष्मी यादव से पूछा कि आप किस कक्षा में पढ़ती हैं तो बालिका ने कहा, सर, मेरा बीएससी बीएड का रिजल्ट आज ही घोषित हुआ है, मैं पास हो गयी हूं। इससे प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयालक्ष्मी को आशीर्वाद दिया और उपहार स्वरूप अपनी कलम दी. इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री रवीन्द्र यति, श्री राहुल कोठारी, श्री अमन यादव, अन्य जन-प्रतिनिधि एवं खादी भण्डार के कर्मचारी उपस्थित थे

div

Source: Maverick News30

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *