लखनऊ के कैंट इलाके में एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। युवक अपने भाई के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था।

Date:

लखनऊ के कैंट इलाके में एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। युवक अपने भाई के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। इस दौरान पार्टी में आए दूसरे गुट के लड़कों ने युवक पर पर्सनल कमेंट कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें युवक की जान चली गई। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

एसीपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कैंट के भगवंत नगर का रहने वाला नितिन प्रकाश कमांड हॉस्पिटल में नौकरी करता था। बुधवार को रात 9:30 बजे अपने भाई सचिन के साथ मोहल्ले के रहने वाले मोनू बोस की जन्मदिन की पार्टी में गया था। जहां पर दुर्गापुरी का रहने वाला रितिक भी अपने कुछ साथियों के साथ आया था।

दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। इस दौरान रितिक और उसके गुट के लड़कों ने नितिन की पत्नी को लेकर कुछ आपत्तिजनक बोल दिया। जिसका नितिन ने विरोध किया तो बहस बाजी शुरू हो गई। कई लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने।

रितिक ने कुछ और लड़कों को बुला लिया। इसके बाद नितिन को ईंट से कूचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पहुंची पुलिस ने नितिन को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पार्टी में जमकर पी शराब फिर शुरू हुआ विवाद

पार्टी के दौरान दोनों पक्षों ने जमकर शराब पी। इसके बाद एक पक्ष ने कमेंट किया तो नितिन ने उसका विरोध किया। इसके बाद लड़ाई भड़क गई। जांच करने पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से बात करनी चाही तो सब इतना नशे में थे कि बोल भी नहीं पा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related