Skip to content
October 5, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

बड़वानी के बृज विहार में पेयजल संकट: 1000 की आबादी परेशान,

October 4, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बड़वानी: शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित बृज विहार कॉलोनी में पिछले 15 से 20 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। कॉलोनी के करीब 300 से 400 घरों में रहने वाली लगभग 100…

बड़वानी: शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित बृज विहार कॉलोनी में पिछले 15 से 20 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। कॉलोनी के करीब 300 से 400 घरों में रहने वाली लगभग 1000 की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। रहवासियों के मुताबिक चैंबर लाइन के कारण पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था। समस्या सामने आने के बाद नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया है

खबर के बाद मौके पर पहुंची नपा की टीम

बृज विहार में पेयजल संकट की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया। हालांकि रहवासियों का कहना है कि मरम्मत कार्य की गति धीमी है। फिलहाल पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को निजी टैंकर और नगर पालिका के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है

गेंती-फावड़े से हो रही पाइपलाइन की खुदाई

नगर पालिका के वालमैन फारुख शेख के मुताबिक चैंबर के ओवरफ्लो होने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। पाइपलाइन को और नुकसान न पहुंचे, इसलिए मशीन के बजाय गेंती और फावड़े से हाथों से खुदाई की जा रही है। करीब तीन कर्मचारी इस काम में जुटे हैं

वालमैन के अनुसार मुख्य लाइन से चार ऑपरेट कनेक्शन गए हैं और इन्हीं कनेक्शनों को चेक कर यह पता लगाया जा रहा है कि गंदा पानी पेयजल लाइन में कहां से मिल रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होने में करीब दो से तीन दिन लगने की संभावना जताई गई है। तब तक पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की मदद ली जा रही है

सीवरेज कंपनी की भूमिका पर सवाल

रहवासियों ने सीवरेज लाइन और चैंबर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चैंबर लाइन की समस्या के कारण पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई और सड़कों पर पानी ओवरफ्लो होने से गंदगी फैल रही है। इससे घरों में कीचड़ पहुंचने और बीमारी का खतरा बढ़ने की बात भी रहवासियों ने कही है।वहीं, वालमैन फारुख शेख के अनुसार मौके पर सीवरेज कंपनी के कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। उनके मुताबिक कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि संबंधित काम उसके द्वारा नहीं किया गया। ऐसे में पेयजल समस्या का तत्काल समाधान नगर पालिका के स्तर पर किया जा रहा है

बृज विहार निवासी धर्मेंद्र धनगर ने बताया कि करीब 300 से 400 घरों की लगभग 1000 की आबादी पेयजल संकट से प्रभावित है। फिलहाल नगर पालिका के टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खबर सामने आने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू हुआ, लेकिन काम की गति को लेकर रहवासियों में चिंता बनी हुई है।अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कब पूरी होती है और बृज विहार में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कब बहाल हो पाती है

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *