Skip to content
October 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

स्वस्थ बचपन और सशक्त माताएं सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव हैं: सीएम धामी

October 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

सेवा, स्नेह और संवाद को हर आंगन तक पहुंचाने का सरकार का संकल्प

स्वस्थ बचपन और सशक्त माताएं सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव हैं- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आँगन मिलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के गोसीकुंआ भुड़ाई स्थित आंगनबाडी केन्द्र में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्ण बातचीत की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाडी केन्द्र पहुंचकर छोटे बच्चों पर स्नेह बरसाया और उनसे बातचीत कर उनके विचारों और भावनाओं को समझा। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसा और उनके साथ स्नेहपूर्वक बैठकर समय बिताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोद भराई समारोह में भाग लिया और गर्भवती महिलाओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री के किट वितरित किये तथा 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से पांच छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया. इस अवसर पर उन्होंने नौ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और दो आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समृद्धि और हरियाली के प्रतीक के रूप में एक पौधा भी लगाया

‘सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की यात्रा प्रेरणादायक है’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण और राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं

उन्होंने कहा कि एक कर्मयोगी और साधक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का कार्य, समर्पण और सेवा भावना देश के लोगों के लिए प्रेरणा है।

div

Source: Maverick News30

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *