लखनऊ पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम पुलिसकर्मी दीवान संजय गंगवार (38) ने जहर खा लिया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Date:

तस्वीर महानगर पुलिस की है। इसी क्षेत्र में पुलिसकर्मी ने जहर खाकर जान दे दी। - Dainik Bhaskar
तस्वीर महानगर पुलिस की है। इसी क्षेत्र में पुलिसकर्मी ने जहर खाकर जान दे दी।

लखनऊ पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम पुलिसकर्मी दीवान संजय गंगवार (38) ने जहर खा लिया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जहर खाने के बाद दीवान की हालत बिगड़ी। इस पर परिजन ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

आनन फानन में पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने दीवान की जान बचाने के लिए ग्रीन कारीडोर बनवाया। कारीडोर बनाकर गंभीर हालत में संजय गंगवार को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक संजय मूल रूप से शाहजहांपुर भंवरखेड़ा बांड़ा के रहने वाले थे। सुलतानपुर पुलिस लाइन में उनकी तैनाती थी। 45 दिन की छुट्टी लेकर आए थे। उनका लीवर पूरी तरह से खराब हो चुका था। दवाइयां असर नहीं कर रही थी। कई दिनों से घरवालों से कह रहे थे कि उनकी जीने की इच्छा नहीं है। बीमारी से परेशान होकर संजय ने आत्महत्या की है। वह 2005-06 बैच के सिपाही थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...