Skip to content
October 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: भोपाल में हजारों युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव

October 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। लाल परेड ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्…

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। लाल परेड ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हजारों युवाओं के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में शामिल है और सरकार युवाओं की शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। सरकारी सेवाओं में नई भर्तियों के साथ लंबे समय से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया गया है। कॉन्क्लेव के माध्यम से युवाओं को करियर, रोजगार और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न विकल्पों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन 17 सरकारी विभागों और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उद्योग एवं निवेश, एमएसएमई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, आयुष तथा पुलिस और साइबर सुरक्षा से जुड़े विभाग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप की ओर से भी युवाओं को स्टार्टअप, उद्यमिता और कौशल विकास से संबंधित अवसरों की जानकारी दी जाएगी

कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न स्टार्टअप अपने उत्पाद और नए प्रयोग प्रदर्शित करेंगे। इससे युवाओं को नए आइडिया को व्यवसाय में बदलने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी मिलेगी। स्टार्टअप से जुड़े प्रदर्शन युवाओं को इनोवेशन, स्वरोजगार और नए व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे

कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्यूचर टेक्नोलॉजी से जुड़े अवसरों की जानकारी भी युवाओं को दी जाएगी। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप युवाओं को नए कौशल हासिल करने और भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान रहेगा

कॉन्क्लेव में युवाओं को रोजगार और करियर के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण, स्टार्टअप, रिसर्च और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। उद्योगों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी के अवसरों से परिचित कराना नहीं, बल्कि उन्हें नए विचारों और नवाचारों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। सरकार का जोर युवाओं को कौशल, तकनीक और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है और सरकार उसके लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *