Skip to content
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

योगी आदित्यनाथ आज 470 खिलाड़ियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, पुलिस बल को मिलेंगी खेल सुविधाओं की सौगात –

October 8, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

3…

3

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित इन खिलाड़ियों को अलग-अलग पदों पर सेवा का अवसर मिलेगा। नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही मुख्यमंत्री पुलिस बल के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे।

लोक भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव भी मौजूद रहेंगे।कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों में 43 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, 295 आरक्षी नागरिक पुलिस और 132 आरक्षी पीएसी शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ इन खिलाड़ियों के लिए प्रदेश पुलिस बल में सेवा का नया अध्याय शुरू होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान पुलिस बल में खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं को विकसित करने वाली परियोजनाओं की भी सौगात देंगे।

35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के पुनर्निर्माण के साथ 150 खिलाड़ियों की क्षमता वाले स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। वहीं 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड तैयार किया जाएगा और 150 खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाया जाएगा।इसके अलावा 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में कबड्डी ग्राउंड और टीन शेड की सुविधा विकसित की जाएगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पुलिस बल से जुड़े खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और आवास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।खेल प्रतिभाओं को पुलिस सेवा से जोड़ने के साथ-साथ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की यह पहल प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे पुलिस बल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने के साथ विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी विकसित होंगी।

Forgot your password? Get help

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *