Skip to content
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ निकले कार्यकर्ता

October 7, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को बुरहानपुर में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया…

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को बुरहानपुर में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कमल तिराहे पर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण के सफर का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए

कार्यक्रम के बाद कमल तिराहे से दो अलग-अलग मशाल रैलियां निकाली गईं। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की मशाल विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में जैनाबाद पहुंचाई गई, जबकि बुरहानपुर विधानसभा की मशाल विधायक अर्चना चिटनिस और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नेतृत्व में सुभाष स्कूल तक ले जाई गई। मशाल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक अपने सार्वजनिक जीवन में लगातार सेवा और समर्पण की भावना के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा ज्योति यात्रा भी इसी अभियान का हिस्सा है। पाटिल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के सामने रखा गया है। सेवा ज्योति यात्रा के जरिए इसी संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़े एफआईआर के सवाल पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने विपक्षी नेताओं पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी युवाओं को भ्रमित करने और देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। पाटिल ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन पर देश विरोधी बयानबाजी के आरोप लगाए। हालांकि, ये उनके राजनीतिक आरोप हैं

विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लोगों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा करता है। उन्होंने कहा कि 2047 का विकसित भारत केवल कल्पना नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत को तकनीक, खेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आगे ले जाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। चिटनिस ने कहा कि अब केवल ‘हम कर सकते हैं’ कहने की जरूरत नहीं, बल्कि ‘हम करेंगे’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर के सवाल पर अर्चना चिटनिस ने कहा कि देश में कानून और संवैधानिक व्यवस्था मौजूद है। उनके अनुसार, यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने भी आंदोलन और प्रदर्शन किए हैं, लेकिन संवैधानिक दायरे और नियम-कानून का पालन करते हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के नाम पर नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती

कार्यक्रम के दौरान तेज गर्मी का असर भी देखने को मिला। कुछ महिलाएं गर्मी से परेशान होकर हाथ से हवा करती नजर आईं। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल रैलियों में भाग लिया। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *