Skip to content
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में निर्माण कार्य तेज, सिद्धवट के डाउनस्ट्रीम में 300 मीटर तक घाट बनाने की तैयारी

October 8, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उज्जैन : आगामी सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं को गति देने की कवायद तेज हो गई है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्…

उज्जैन : आगामी सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं को गति देने की कवायद तेज हो गई है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग को सिद्धवट के आगे शिप्रा नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में 200 से 300 मीटर तक घाट निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए

बैठक में उन्हेल रोड स्थित ब्रिज के दोनों तरफ घाट निर्माण की संभावनाओं पर भी योजना तैयार करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सिंहस्थ से जुड़े सभी जरूरी निर्माण कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए

बैठक में बताया गया कि निकास चौराहे से हरिफाटक ब्रिज तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू हो चुका है। निर्माण क्षेत्र में बैरिकेडिंग और यातायात डायवर्जन की योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही पाइलिंग का काम भी शुरू किया जाएगा। आगर नाका से हरिफाटक तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर में करीब 30 पाइलिंग पूरी हो चुकी हैं। वहीं आगर नाका से चरक भवन वाले हिस्से में आवश्यक क्लियरेंस मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है

अधिकारियों ने बताया कि एमआर-24 के समीप शिप्रा नदी पर प्रस्तावित फोरलेन ब्रिज का निर्माण भी शुरू हो गया है। यह पुल इंदौर रोड को चिंतामण रेलवे स्टेशन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

बैठक में शनि मंदिर, प्रशांति धाम, नानाखेड़ा से शांति पैलेस, नागझिरी से दताना और संयुक्त प्रशासनिक भवन समेत अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई

संभाग आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न किया जाए। जो कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं, उनका जल्द लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया, उप मेला अधिकारी संदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *