Skip to content
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

October 7, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

कैमूर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की सेवा संकल्प…

कैमूर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा मंगलवार शाम कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित खजुरा बॉर्डर पहुंची। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया

सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत को लेकर खजुरा बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। यात्रा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गावती प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीपीन केवट की ओर से किया गया, जबकि मंच संचालन अरस्तू खान ने किया

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। नेताओं ने सेवा, सुशासन और विकास से जुड़े सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश के विकास को गति देने और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है

खजुरा बॉर्डर पर आयोजित कार्यक्रम में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील कुमार सिंह के साथ उत्तर प्रदेश से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी रमेंश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौके पर तैनात रहे। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के संदेश के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *