Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां मजदूर के चेहरे पर उसके ही साथी ने पेशाब कर दिया। पीड़ित, मजदूरी करके दोपहर में सो रहा था।

By admin · June 3, 2024 · 1 min read
लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां मजदूर के चेहरे पर उसके ही साथी ने पेशाब कर दिया। पीड़ित, मजदूरी करके दोपहर में सो रहा था। उसे जगाने के लिए साथी मजदूर ने आवाज लगाई, लेकिन जब वह नहीं जगा तो उसके मुंह पर जाकर पेशाब कर दी।

उसने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बनाया। मजदूर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। घटना दुबग्गा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ संजय मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 जून यानी कल की है, लेकिन वीडियो आज सामने आया।

यह आरोपी संजय मौर्य है। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह आरोपी संजय मौर्य है। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित बोला- थका लगी थी कुछ समझ नहीं आया

घटना को लेकर पीड़ित क कहना है कि गुम्मा-अद्धा लोड़िंग का काम करते हैं। गर्मी इतनी थी की छाया देखकर हम सो गए। थकान इतनी लगी थी की हमें कुछ पता ही नहीं चला की कौन क्या कर रहा है। उससे हमारी पहले से भी कोई दुश्मनी नहीं है। उसे पेशाब ही करना था तो इतना बड़ा मैदान पड़ा था कहीं भी कर सकता था। लेकिन बदतमीजी इतनी की चेहरे पर पेशाब कर दिया।

पत्नी ने कहा-वीडियो देखे तब पता चला

जिस दौरान घटना हुई उस समय पीड़ित की पत्नी बहन से मिलने हॉस्पिटल गई थी। वह कहती हैं कि बेटे ने पहले पिता के बारे में पूछा इसके बाद मोबाइल पर वीड़ियो दिखाया। मैं घबराए गई। तुरंत अस्पताल से भागते हुए घर आई। पूछी तो पति को किसी तरह की जानकारी नहीं थी। तब मैं भागते-भागते थाने पर गई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस हमारी मदद कर रही है। उसे उठाकर थाने ले गई है।

पीड़ित-आरोपी परिचित हैं

DCP वेस्ट दुर्गेश कुमार ने बताया- दुबग्गा क्षेत्र के छंदोइया खेड़ा गांव में एक सरकारी जमीन है। पीड़ित और आरोपी दोनों परिचित हैं। गिट्‌टी तोड़ने का काम करते हैं। रविवार को गिट्टी तोड़ने के बाद दोनों ने शराब पी। फिर, वहीं खाली जमीन पर लेट गए।

थोड़ी देर बाद संजू ने उनके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी भी हुई। पीड़ित की पत्नी ने थाने पर FIR दर्ज करवाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

DCP वेस्ट दुर्गेश कुमार ने बताया-पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
DCP वेस्ट दुर्गेश कुमार ने बताया-पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के सीधी में हुआ था पेशाब कांड

पिछले साल जुलाई में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भी ऐसी घटना सामने आई थी। भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला ने नशे में धुत होकर आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दी थी। इसका वीडियो भी सामने आया था।

मेरठ यूनिवर्सिटी के छात्र के मुंह पर पेशाब की:7 दोस्तों ने किडनैप किया; बाल पकड़कर पीटा

मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के एक छात्र के साथ उसके दोस्तों ने बेरहमी से मारपीट की। उसके सिर और चेहरे पर पेशाब की। छात्र पर पेशाब पीने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित छात्र को ब्लैकमेल करने लगे।

और खबरें