Skip to content
October 12, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
dharm

गोरखपुर जेल में नवरात्रि की धूम! 600 बंदी रखेंगे व्रत, 3 मुस्लिम बंदियों ने भी जताई इच्छा

October 11, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

गोरखपुर : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर जेल में भी मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां की गई हैं। जेल प्रशासन की ओर से व्रत रखने वाले बंदियों के लिए आवश्यक…

गोरखपुर : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर जेल में भी मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां की गई हैं। जेल प्रशासन की ओर से व्रत रखने वाले बंदियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक, इस बार लगभग 600 बंदी नवरात्रि का व्रत रखेंगे। इनमें 57 महिलाएं और 543 पुरुष बंदी शामिल हैं। खास बात यह है कि तीन मुस्लिम बंदियों ने भी नवरात्रि का व्रत रखने की इच्छा जताई है। बंदियों के लिए दूध और फल की व्यवस्था के साथ ही मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने की भी तैयारी है

गोरखपुर जेल में नवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस बार कुल 600 बंदी व्रत रखेंगे। इनमें 57 महिला बंदी और 543 पुरुष बंदी शामिल हैं। व्रत रखने वाले बंदियों को जेल नियमों के तहत दूध, फल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी

जेल में आस्था के रंग, तीन मुस्लिम बंदी भी रखेंगे व्रत

नवरात्रि के दौरान गोरखपुर जेल में धार्मिक आस्था और आपसी सद्भाव की तस्वीर भी देखने को मिलेगी। जेल प्रशासन के मुताबिक व्रत रखने वालों में तीन मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार ईश्वर की आराधना कर सकता है और इसमें किसी तरह की बाधा नहीं है। नवरात्रि के दौरान बंदियों को पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

बंदियों के सहयोग से स्थापित होगी मां दुर्गा की मूर्ति

जेल में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की भी तैयारी है। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि पिछले वर्षों में बंदियों ने स्वयं मां दुर्गा की मूर्ति बनाई थी। इसके अलावा अपराध निरोधक समिति के सहयोग से भी मूर्ति स्थापित की गई थी। इस बार भी समिति के साथ बातचीत चल रही है। सहयोग मिलने पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिससे बंदी नवरात्रि के दौरान पूजा-अर्चना कर सकें। नवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर जेल प्रशासन बंदियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए व्रत, पूजा-पाठ और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने में जुटा है। अब नवरात्रि के दौरान जेल परिसर में भी भक्ति और आराधना का माहौल देखने को मिलेगा

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *