Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में भोर में करीब तीन बजे तेज आंधी चली और बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे।

By admin · June 6, 2024 · 1 min read
तस्वीर सुबह के समय लखनऊ की है। बारिश के बाद बादल छाए हुए हैं। - Dainik Bhaskar
तस्वीर सुबह के समय लखनऊ की है। बारिश के बाद बादल छाए हुए हैं।

लखनऊ में भोर में करीब तीन बजे तेज आंधी चली और बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। इससे मौसम तो ठंडा हो गया लेकिन बिजली कटौती ने परेशान कर दिया। कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं। वहीं, सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हालांकि गुरुवार सुबह शहर का टेंपरेचर 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में हुई बारिश के बाद सुबह की कुछ तस्वीरें

लखनऊ में बारिश के बाद गुरुवार सुबह लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आए।
लखनऊ में बारिश के बाद गुरुवार सुबह लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आए।
बूंदाबांदी के बीच मरीन ड्राइव पर लोग चाय के साथ सुहाने मौसम का आनंद लेते दिखे।
बूंदाबांदी के बीच मरीन ड्राइव पर लोग चाय के साथ सुहाने मौसम का आनंद लेते दिखे।
यह तस्वीर सुबह की है, जब लखनऊ में बारिश के बाद बूंदाबांदी हो रही थी।
यह तस्वीर सुबह की है, जब लखनऊ में बारिश के बाद बूंदाबांदी हो रही थी।
ये तस्वीर गोमतीनगर में अमेटी यूनिवर्सिटी के बगल के रोड की है। यहां देर रात की आंधी से पेड़ गिर गया।
ये तस्वीर गोमतीनगर में अमेटी यूनिवर्सिटी के बगल के रोड की है। यहां देर रात की आंधी से पेड़ गिर गया।

कई जगहों पर पेड़ गिरे कार डैमेज हुई

लखनऊ में तेज आंधी और बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। एक पेड़ गिरने से कार भी डैमेज हो गई। एमिटी स्कूल के पास वाली सड़क पर पेड़ गिरने से सुबह ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। बिजली के तार भी टूटे हैं।

दो दिन चलेगी हवा फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, लखनऊ में दो दिन सतही हवा चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ और प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवा के दबाव से जून में भी गर्मी का असर रहेगा। पुरवा हवा चलने की वजह से उमस भी बढ़ेगी।

लखनऊ में पेड़ गिरने से कार डैमेज हो गई।
लखनऊ में पेड़ गिरने से कार डैमेज हो गई।

अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ चुका है। खाली जगह पछुआ हवा तेजी से भरेगी। ऐसे में 2 दिन हवा की गति 25 से 30 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। आसमान साफ होने से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

बुधवार को हुई थी बूंदाबांदी, 41.4 डिग्री था तापमान

शहर के कई हिस्सों में बुधवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, सोमवार को 42.8, रविवार और शनिवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

और खबरें