Skip to content
October 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

MP News: पोषण एप में 49 बच्चों की हाजिरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हटाने के निर्देश

October 18, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पलेरा, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान…

पलेरा, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) विशाल धाकड़ ने पलेरा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर शासकीय स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्र और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक आंगनवाड़ी केंद्र में गंभीर अनियमितता सामने आई, जिसके बाद संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हटाने के निर्देश दिए गए

पोषण एप में 49 बच्चों की उपस्थिति, मौके पर मिले सिर्फ 3-4

निरीक्षण के दौरान ग्राम सुनरई और ग्राम पंचायत जरूआ में संचालित शासकीय स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का जायजा लिया गया। एक आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण एप पर 49 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई, जबकि मौके पर केवल 3 से 4 बच्चे ही उपस्थित मिले।ऑनलाइन दर्ज उपस्थिति और वास्तविक स्थिति में अंतर पाए जाने पर जिला पंचायत CEO विशाल धाकड़ ने नाराजगी जताई। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए

स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान CEO ने शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को संस्थाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने, अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए

उप स्वास्थ्य केंद्र और विकास कार्यों का भी निरीक्षण

अभियान के तहत जिला पंचायत CEO ने ग्राम पंचायत खरों स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही गांव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का उद्देश्य शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करना और आमजन तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितता के बाद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। अभियान के माध्यम से शासकीय व्यवस्थाओं में जवाबदेही तय करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *