Skip to content
October 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

Tiger Shroff Firing Case: किसने कराई थी Tiger Shroff पर फायरिंग? जुहू से कोटा तक, जानें हमले की पूरी कहानी

October 20, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर 2026 की शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना ने फिल्म जगत में हड़कंप मचा दिया। मुंबई के जुहू इल…

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर 2026 की शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना ने फिल्म जगत में हड़कंप मचा दिया। मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था, जिसमें उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। फिलहाल, टाइगर सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है

हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की दिनचर्या की काफी समय से रेकी की थी। उन्हें पता था कि टाइगर हर रविवार को वहां फुटबॉल खेलने आते हैं। एक हफ्ते पहले भी पहुंचे थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी 11 अक्टूबर 2026 (हमले से ठीक एक हफ्ते पहले) को भी इसी तरह पार्क के बाहर पहुंचे थे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं आए थे, जिस कारण वे बिना वारदात किए लौट गए थे। 18 अक्टूबर को हमले वाले दिन आरोपी शाम करीब 4:30 बजे से ही पार्क के गेट के आसपास घूम रहे थे और लगभग 45 मिनट तक उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ ने पार्क में अन्य खिलाड़ियों और वहां मौजूद फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। इस दौरान ब्लॉगर सलमा शेख भी वहां मौजूद थीं, जिन्होंने टाइगर को ‘100 साल जियो’ कहकर आशीर्वाद दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना से पहले पार्क में मौजूद कुछ लोग बर्थ डे मना रहे थे। कई लोग इवनिंग वॉक के लिए पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने टाइगर की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू में पुष्पा पार्क और जमनाबाई नरसी स्कूल के पास हुई। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद वहां से अपनी BMW कार में निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन लोगों में से दो ने कथित तौर पर उनकी कार पर गोलियां चलाईं। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने करीब पांच से छह राउंड फायर किए थे। एक हथियार के जाम होने की बात भी सामने आई। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी और वो फिलहाल सुरक्षित हैं

रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर के ड्राइवर को हाथ में गोली लगी थी। वहीं, मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, टाइगर की ओर से किसी गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई

जांच के मुताबिक, हमले के बाद आरोपी कथित तौर पर बाइक को अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भागे। इसके बाद वे लोकल ट्रेन से बोरीवली पहुंचे और वहां से ऐप आधारित कैब लेकर गुजरात के सूरत गए। सूरत से उन्होंने पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर उनकी यात्रा का पता लगाया। सूचना राजस्थान पुलिस के साथ शेयर की गई, जिसके बाद तीनों को 19 अक्टूबर को कोटा जंक्शन पर पकड़ा गया

पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक व्यक्ति का नाम और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला कथित पोस्ट सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि फायरिंग का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और सोशल मीडिया पर किए गए दावों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि हमला क्यों किया गया, क्या किसी ने उन्हें निर्देश दिए थे और क्या इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे

फायरिंग के बाद टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने बताया कि अब टाइगर श्रॉफ की सेहत ठीक है। एक्टर की सेहत को लेकर जैकी श्रॉफ की टीम ने इंडिया टुडे को अपडेट देते हुए कहा, ‘टाइगर ठीक हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी। इस पोस्ट को अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने शेयर किया था। अनिल ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साथी होने का दावा किया और टाइगर पर की गई हमले की जिम्मेदारी ली है। अनिल में पोस्ट में लिखा है, ‘टाइगर श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने हमारे निर्देशों को नजरअंदाज कर दिया और सलमान खान के साथ काम जारी रखा।’ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त फोन पर बात करते हुए इस घटना को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी एक्टर पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। शिंदे ने कहा, ‘मुंबई में डर फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को ढूंढ़कर निकालेंगे। जितने भी गैंग हैं उनको खत्म करेंगे।’

div

Source: RNI News

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *