Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

11 माह में 57 प्रतिशत कस्टम शुल्क की वसूली।

June 24, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। नेपालगंज कस्टम कार्यालय चालू नेपाली आर्थिक वर्ष में मात्र 57 प्रतिशत ही राजस्व वसूल सका जो लक्ष्य का मात्र 57 प्रतिशत है।

नेपालगंज कस्टम कार्यालय के तथ्यांक के अनुसार राजस्व की वसूली का लक्ष्य चालू आर्थिक वर्ष में 28 अरब 66 करोड़ 25 लाख 35 हजार था। नेपाली आर्थिक वर्ष श्रावण से अषाढ़ तक माना जाता है।

अभीतक 16 अरब 43 करोड़ 43 लाख 97 हजार मात्र ही कस्टम राजस्व वसूल किया जा सका है। कस्टम कार्यालय नेपालगंज ने चालू आर्थिक वर्ष के किसी भी महीने में लक्ष्य के अनुसार राजस्व नही वसूल सका।

1 करोड़ से अधिक एक माह में कस्टम चोरी का माल हुआ बरामद

बांके जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार बीते 1 माह में 1 करोड़ से अधिक नेपाल कस्टम चोरी का माल बांके पुलिस ने बरामद किया है।

जिला पुलिस कार्यालय बांके पुलिस के अनुसार बीते 1 माह में1 करोड़ 17 लाख 31 हजार 8 सौ 90 रुपयों का कस्टम चोरी का माल बरामद कर कस्टम कार्यालय नेपालगंज को सौंपा है।

पूरब से पश्चिम तक फैली भारत नेपाल सीमा पर नेपाल की ओर से सशस्त्र पुलिस व सिविल पुलिस के जवान कस्टम चोरी रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

यही हाल भारतीय क्षेत्र में 1, 2 किलोमीटर की दूरी पर एसएसबी की चौकियां स्थापित हैं। यह बरामदगी सिद्ध करती है कि दोनों ओर के सुरक्षा बलों की मौजूदगी के होते हुए कैरींग कैसे हो रही है। इसी कैरींग ने ही नेपाली कस्टम का भट्ठा बैठा दिया। जबकि इसी तस्करी को रोकने के लिए नेपाल गृह मंत्रालय ने बार्डर पर आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों को लगाया था।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
24/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें