Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई।

By admin · June 27, 2024 · 1 min read
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर ट्विटर पर डाल दिया। जिसमें पांच युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

एसएचओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना जानकारी पुरम के भवानी बाजार की है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार तीन आरोपी संजय यादव, शरीफ उर्फ बाबू और रोहित गौतम को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया मोनू नाम का युवक मकान बनाने की ठेकेदारी करता है। कल्लू उसके साथ काम करता था। ये तीनों भी उन्हीं के साथ रहते हैं। कल्लू ने काम छोड़ दिया। जिससे मोनू नाराज था। जिसके चलते गैंग बनाकर मारपीट करने आया था। पुलिस मोनू की तलाश कर रही है।

वीडियो में लाठी व बेल्ट से मारते दिख रहे आरोपी

वायरल वीडियो में तीन बदमाश एक युवक पर हमला कर रहे हैं। उसके ऊपर लाठी व बेल्ट से लगातार हमला कर रहे हैं। वो अपने को बचाने का प्रयास कर रहा है लेकिन आरोपी नहीं रुक रहे हैं। मारपीट के चलते आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी मार खाने वाले युवक की तरफ से एक लड़का आता है। जो ईंटा उठाकर बाकी लोगों पर हमला कर देता है। जिसके बाद बदमाश भाग जाते हैं।

और खबरें