लखनऊ में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस चौकी में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

Date:

लखनऊ में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस चौकी में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बोला- मैंने अपने भाई को मार डाला है, पकड़ लो। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी चौकी के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों ने नशे में झगड़ा किया था।

जानकारी के मुताबिक बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी चौकी में दराबनगर बरकोट के रहने वाले सुजीत (24) पुत्र राम आसरे ने अपने बड़े भाई अशोक कोरी (34) की हत्या कर दी। अशोक दारू पीकर हमेशा छोटे भाई से गाली गलौज करता था। जिससे तंग आकर सुजीत ने कुल्हाड़ी से रमेश को काट डाला। फिर चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया।

वहीं आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मामूली विवाद हुआ। शराब के नशे में बर्तन धोते समय बड़े भाई को पीछे से गर्दन पर वार करके छोटे भाई ने मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों ने नशे की हालत में किया विवाद

ADCP शशांक सिंह ने बताया कि घटना रात 9:00 बजे के आसपास की है। ये कुल 5 भाई थे। माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। जिसकी हत्या की गई वह दूसरे नंबर का था। जिसने कुल्हाड़ी से मारा वह सबसे छोटा है।

दोनों नशे की हालत में थे किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही हो पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...