लखनऊ के चिनहट इलाके में जिम घरों में ताले बंद हैं वहां चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

Date:

लखनऊ के चिनहट इलाके में जिम घरों में ताले बंद हैं वहां चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में चोरों ने उमेश चंद्र और अनामिका के घर को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार चोरों ने उनके बंद घरों पर निगरानी रखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चिनहट पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की है। पुलिस ने आकाश यादव, विकास यादव और रोहन कश्यप को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने चोरों के पास से ढाई हजार रुपये, उनके जेवर और ईयरपॉड को बरामद किया गया। वहीं, उमेश चंद्र के घर से चोरी किए गए ढाई लाख रुपयों से खरीदी गई मोटर साइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया।

चिनहट पुलिस ने चोरों को पकड़कर उन पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related