लखनऊ के खुर्रमनगर इलाके में दो बच्चों की कुकरैल नदी में डूबने से मौत हो गई।

Date:

लखनऊ के खुर्रमनगर इलाके में दो बच्चों की कुकरैल नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी के किनारे रिवर फ्रंट की खुदाई का काम चल रहा है। जिसकी वजह से काफी पानी इकठ्ठा हो गया है। जहां पर बच्चे नहाने गए थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। मौके पर खुर्रमनगर पुलिस मौजूद है। मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर इलाके के खुर्रम नगर में दो बच्चे कुकरैल नदी में नहाने गए थे। बच्चे उसी में नहा रहे थे। जिसमें दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की पहचान गोंडा की रहने वाली कासिम (10) पुत्र जुनैद व शिफा (8) पुत्री मुस्ताक के रूप में हुई है।

कुकरैल नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, आसपास के लोग जमा हो गए। तलाश के बाद शव निकाला गया।
कुकरैल नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, आसपास के लोग जमा हो गए। तलाश के बाद शव निकाला गया।

तीनों बच्चे खुर्रमनगर चौकी के पास बनी झुग्गी में रहते थे। साथ में खेल रहे बच्चों के चिल्लाने पर मौके इलाके के लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस की सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीनों बच्चे नदी के बगल बसे झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे। बारिश के बाद तीनों नहाने गए थे।
तीनों बच्चे नदी के बगल बसे झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे। बारिश के बाद तीनों नहाने गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related