Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश बना 41 वीं नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का चैम्पियन ?

June 30, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

पश्चिम बंगाल उपविजेता रहा

प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश• डी (आई पी एस) ए•डी•जी (रेलवे), उत्तर प्रदेश ने अपने कर कमलों से विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जिम्मी आर जगतियानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आज चैंपियनशिप में बाज़ी मारी।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजन समिति से ग्रैंडमास्टर जिम्मी आर जगतियानी, सेलिब्रिटी कोच – ग्रैंड मास्टर महेंद्र मोहन जैसवाल, तकनीकी चेयरमैन ग्रैंड मास्टर पीटर जगतियानी, ग्रैंड मास्टर गौरव सिंह चौहान – चेयरमैन प्रसार विंग, मनोज वर्मा, राजेश कुमार सिंह, मनोज शर्मा, निशा सिंह, रूप कमल नंदी, सुंदरम, निधि राज, निशा राज, पियूष आदि उपस्थित रहे।

41 वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दौरान फेडरेशन का चुनाव भी संपंन हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से श्री पवन सिंह चौहान को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन परिणाम इस प्रकार रहे –

ताइक्वांडो (खेरोगी) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने 13 गोल्ड, 15 सिल्वर, 16 ब्रॉन्ज़ के साथ चैंपियनशिप ट्राफी उठाई।

दसूरे स्थान पर वेस्ट बंगाल ने 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज़ के अपना स्थान बनाया।

तीसरे स्थान पर पंजाब ने 7 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज़ के साथ अपना स्थान बनाया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें