लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में शनिवार देर रात एक फॉर्च्यूनर छात्र पर कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दिया।

Date:

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में शनिवार देर रात एक फॉर्च्यूनर छात्र पर कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दिया। गोली युवक को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर आदिल नगर के रहने वाले मलिक नौमानी पुत्र खुर्शीद नोमानी ग्रेजुएशन का छात्र है। मलिक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शुक्रवार को डीएलएफ माई पैड आया था। पार्टी के बाद सभी अपने घर के लिए निकल रहे थे। तभी शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2:30 बजे उस पर हमला हो गया।

काले रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी बिना नंबर प्लेट के आई। जो उसके दोस्त मिस्बाह के सामने आकर रुकी। तभी गाड़ी में से एक लड़के ने बंदूक निकालकर मलिक पर फायर कर दिया। बंदूक निकलता देख मलिक छुप गया। जिससे वो बच गया। मौके से लड़का भाग निकला। आसपास के लोग फैज नाम चिल्ला रहे थे।

मलिक का कहना है वह फेज को पहले से नहीं जानता है, हालांकि अब वो सामने आएगा तो पहचान लेगा। पूरी घटना डीएलएफ में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related