Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक नाबालिग लड़की से 25 लाख के गहने ठग लिए।

By admin · July 1, 2024 · 1 min read
लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक नाबालिग लड़की से 25 लाख के गहने ठग लिए। आरोपी ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने 2 महीने घर आया था। धीरे-धीरे संपर्क बढ़ाया और भरोसे में लेकर गहने उड़ा ले गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि मेरी बेटी की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। आरोपी ने फोन पर बात कर उसे गुमराह कर दिया और पुश्तैनी गहने निकलवाकर ले गया।

जानकारी के मुताबिक मेंहदीगंज थाना बाजारखाला की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के पिता गार्ड की नौकरी करते हैं। उन्हें 7000 सैलरी मिलती है। बिटिया की शादी और अपने बुढ़ापे के लिए उन्होंने 25 लाख के पुश्तैनी जेवर घर में संभाल के रखे थे। जिसकी जानकारी सिर्फ उनकी पत्नी और बेटी को थी।

2 महीने पहले घर में ब्यूटी प्रोडक्ट का सामान बेचने एक शिवम नाम का सेल्समैन आया था। घर में सिर्फ नाबालिग बेटी और उसकी मां थी। उसी दौरान सेल्समैन ने अपने प्रोडक्ट दिखाए। बेटी का मोबाइल नंबर लिया और चोरी-छिपे बातचीत शुरू कर दी।

बेटी दिमाग से कमजोर है। उसे आसानी से गुमराह कर दिया। बाद में डराने लगा और गहने कहां रखे हैं यह पता कर लिया। लड़की ने गहने दे दिए। इस बारे में किसी को नहीं बताया।

करीब 3 दिन पहले लड़की की मां जब जेवर निकालने गई। तो वहां कुछ नहीं मिला। जेवर न पाकर वह बेहोश हो गई। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया शिवम उसे धमकाकर सारे जेवर लेकर गया है। जब परिवार ने उसके बारे में पता किया तो उसकी लोकेशन सूरत में मिली। इसके बाद परिवार ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और खबरें