Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के एक होटल में प्रेमी युगल की लाश मिली है। दोनों रविवार की रात होटल पहुंचे।

By admin · July 1, 2024 · 1 min read
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के मिनी महल होटल में लड़के और लड़की का शव मिला है। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। पुलिस ने मामले की जांच की है। - Dainik Bhaskar
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के मिनी महल होटल में लड़के और लड़की का शव मिला है। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। पुलिस ने मामले की जांच की है।

लखनऊ के एक होटल में प्रेमी युगल की लाश मिली है। दोनों रविवार की रात होटल पहुंचे। वहां स्टे के लिए कमरा बुक किया। सुबह जब होटल कर्मियों ने दरवाजा नॉक किया तो नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा बंद ही रहा। फिर होटल मैनेजर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। वहां दोनों की लाश फंदे पर लटकती मिली है। उनके पास मिले कागजात से नाम और एड्रेस की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि लड़के का नाम मुन्ना (19) निवासी बहराइच और निकिता (19) निवासी जौनपुर के तौर पर हुई है।

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के इसी होटल में 19 वर्षीय लड़के और लड़की की लाश मिली है।
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के इसी होटल में 19 वर्षीय लड़के और लड़की की लाश मिली है।

जानकारी के मुताबिक दोनों रविवार को लखनऊ पहुंचे थे और घूमने के बारे में बताया था। इसके बाद वे नाका एरिया के मिनी महल होटल पहुंचे और कमरा किराए पर लिया। वहीं पर दोनों की लाश मिली है। पुलिस का मानना है कि रात में किसी वक्त दोनों ने फांसी लगाई होगी। परिजनों को सूचना दी गई है।

दोनों नहीं निकले थे होटल से बाहर

होटल के मैनेजर विकास ने बताया रविवार सुबह 7:30 बजे दोनों यहां आए थे। कमरा बुक किया और आधार कार्ड जमा किया। वे सिर्फ एक बार पानी लेने के लिए निकले और उसके बाद बाहर नहीं आए। सुबह चेक ऑउट के लिए हमारा स्टॉफ गया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला।

फिर हमने 112 नंबर पर कॉल किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो दोनों फांसी के फंदे पर लटकते मिले। इनका पता मिला है, परिजनों को जानकारी दी गई है।

डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा-कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं होटल मैनेजर ने कहा कि वे बाहर नहीं निकले थे।
डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा-कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं होटल मैनेजर ने कहा कि वे बाहर नहीं निकले थे।

नहीं मिला है कोई सुसाइड नोट

DCP रवीना त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। आधार कार्ड पर पता मिला है, केयर ऑफ में पिता का नाम नहीं है। कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को मौके से नहीं मिला है। फारेसिंक टीम ने भी जांच की है।

और खबरें