Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल संघर्ष कर मां ने बचाई जान।

By admin · July 3, 2024 · 1 min read

मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच
बहराइच जिले के कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है, लगातार हो रहे हमले से लोगों में डर का माहौल है, बीती रात घर के बरामदे में सो रहे है 5 वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,, साथ सो रही मां ने संघर्ष कर बच्चे की जान बचाई।

आपको बता दे पूरा मामला कतरनिया वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज की रामपुरवा बनकटी का है,, घर के बरामदे में जसकरण सिंह पुत्र गुरमुख सिंह उम्र 5 वर्ष अपनी मां दिलपसीद कौर और तीन बच्चों के साथ घर के बरामदे में मच्छरदानी में सो रही थी। तभी रात लगभग 3:00 बजे तेंदुए ने अचानक मच्छरदानी में घुसकर 5 वर्षीय बालक जसकरण को दबोच लिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन साथ सो रही मां जग गई।

और बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड गई तभी घर में सो रहे अन्य लोग भी जाग गए और हांका लगाते हुए बच्चों को बचाने दौड़े तभी तेंदुआ बच्चे को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। घायल अवस्था में बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के लोग पहुंचे।

फिर बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर परिजन लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधर ना होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

और खबरें