Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

अकबरनगर में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

By admin · July 20, 2024 · 1 min read
अकबरनगर में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। - Dainik Bhaskar
अकबरनगर में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

लखनऊ के अकबर नगर में पौधरोपण कार्यक्रम के चलते आज सुबह 8.30 बजे से (शनिवार) कार्यक्रम की समाप्ति तक इधर आने वाले रस्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जिसके चलते यातायात विभाग ने अपील की है कि सभी अपने पास और बताए गए तय स्थान पर वाहन खड़े करें।

इन रास्तों पर रहेगा यातायात परिवर्तन

  1. पॉलिटेक्निक की तरफ से कोई भी वाहन अकबरनगर की तरफ नहीं जा सकेगा, इधर जाने वाले वाहन नीलगिरी/लेखराज तिराहे से दाएं होकर अम्रपाली चौराहा हो कर जा सकेंगे।
  2. आईटी की तरफ से आने से कोई वाहन पॉलिटेक्निक की तरफ नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से बांये होते हुये कार्मल चौराहा से पीएसी मुख्य द्वार या वायरलेस चौराहा से होते जा सकेंगे।
  3. आईटी चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन बादशाह नगर मैट्रो स्टेशन से यू-टर्न लेकर पेपर मिल से बांये जाकर बंधा होकर भी पॉलीटेक्निक की तरफ जा सकेंगे।
  4. समतामूलक से सामान्य यातायात आर-आर बन्धा पुल होकर आगे नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाला यातायात आर-आर बन्धा तिराहा से पेपर मिल तिराहा होते हुए आगे जा सकेगा।
  5. बादशाह नगर से वाहन कुकरैल ओवरब्रिज होते हुए नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन पीएसी मुख्यालय से सर्वोदय नगर के वन-वे होते हुए जा सकेंगे।
  6. कल्याण अपार्टमेण्ट से सामान्य यातायात कुकरैल ओवरब्रिज होते हुए नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन सर्वोदयनगर चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

यहां करें अपने वाहन पार्क

  1. पी-3 कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली बसों की पार्किग- बादशाहनगर तिराहा से कार्यस्थल से 50 मीटर पहले तक (अयोध्या मार्ग) पर सड़क के दोनो तरफ एक लाइन में में।
  2. पी-4 कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किग- अयेाध्या मार्ग निकट अकबरनगर कार्यक्रम स्थल तिराहा से 35वीं पीएसी मुख्यालय तिराहा तक सड़क किनारे-किनारे एक लाइन में।
  3. पी-5 कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किग- नयी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर किनारे-किनारे एक लाइन में।
  4. पी-6 कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किग- जीडी गोईनका प्राइमरी स्कूल (राजा अजीत प्रताप सिंह मार्ग) पर सड़क किनारे-किनारे एक लाइन में।
  5. पी-7 कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किग- लेखराज तिराहा (बैरियर प्वाइंट) से बैरल नंबर-3 ढाल (अयोध्या रोड) से 50 मीटर पहले तक सड़क के दोनो तरफ किनारे-किनारे एक लाइन में।

और खबरें