Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में हुसैनगंज उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई।

By admin · July 21, 2024 · 1 min read
लखनऊ में हुसैनगंज उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इसपर फायर ब्रिगेड की टीम ने फोम डालकर आग पर काबू पाया। बता दें, बिजली विभाग का कस्टमर केयर ऑफिस 1912 भी यहीं पर है।

रविवार सुबह बर्लिंगटन चौराहे के पास हुसैनगंज 33/11 केवी उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने 20 बाल्टी बालू डालकर आग बूझाने की कोशिश की। लेकिन आग नहीं बुझी।

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां से 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल किया। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

पहले देखें तीन तस्वीर

अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। धू-धू कर जलने लगा।
अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। धू-धू कर जलने लगा।
आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने फोम डालकर आग पर काबू पाया।
आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने फोम डालकर आग पर काबू पाया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने पर बर्लिंग्टन चौराहे पर अफरातफरी मची रही।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने पर बर्लिंग्टन चौराहे पर अफरातफरी मची रही।

और खबरें