लखनऊ के चौक स्थित एक सर्राफा दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक चोर ने मोबाइल चोरी की।

Date:

लखनऊ के चौक स्थित एक सर्राफा दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक चोर ने मोबाइल चोरी की। वो पहले ज्वेलरी चुराने का प्रयास किया। सफल नहीं हुआ तो मोबाइल लेकर भाग निकला। मोबाइल न मिलने पर दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराया तब मामले का खुलासा हुआ।

चौक में विनोद माहेश्वरी की सोने-चांदी की दुकान है। शनिवार को दुकान पर एक व्यक्ति ग्राहक बनकर खरीददारी के बहाने पहुंचा। पहले वो सोने और चांदी के कई आइटम देखा। चुराने की भी कोशिश करता रहा। दुकानदार विनोदर माहेश्वरी ज्वेलरी पर नजर रखे थे। जिसकी वजह से वो सफल नहीं हो सका।

जल्द ज्वेलरी ले जाने की बात कहकर वो दुकान से चला गया। दुकानदार ज्वेलरी पर नजर रख सके। लेकिन वहां रखी अपनी मोबाइल पर उनकी नजर नहीं गई। थोड़ी देर के बाद मोबाइल खोजा तो कहीं कुछ पता नहीं चला। विनोद माहेश्वरी ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ दुकानदार ने तहरीर दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...