Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के कमता तिराहे के पास ट्रैफिक दरोगा ने सड़क पर कैब खड़ी करने पर ड्राइवर को पीट दिया।

By admin · July 23, 2024 · 1 min read
बीच सड़क कैब चालक को पीटते हुए दरोगा का वीडियो सोमवार रात वायरल हो गया। - Dainik Bhaskar
बीच सड़क कैब चालक को पीटते हुए दरोगा का वीडियो सोमवार रात वायरल हो गया।

लखनऊ के कमता तिराहे के पास ट्रैफिक दरोगा ने सड़क पर कैब खड़ी करने पर ड्राइवर को पीट दिया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जांच एडीसीपी अजय कुमार सौंपी गई है। एडीसीपी ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बीच सड़क कैब खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, कमता तिराहे पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर यातायात कंट्रोल कर रहे थे। कई लोगों ने गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। गुस्साए दरोगा ने एक कैब ड्राइवर पर डंडा चला दिया। दरोगा ने दोबारा डंडा चलाना चाहा तो ड्राइवर भिड़ गया। इसपर दरोगा ने गाड़ी का चालान कर दिया।

एडीसीपी अजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। ड्राइवर को बयान के लिए बुलाया गया है।

और खबरें