Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के बंथरा गांव में रविवार रात बिजली विवाद में हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

By admin · July 24, 2024 · 1 min read
सोमवार को परिजनों ने लोकबंधु अस्पताल में हंगाम किया था। - Dainik Bhaskar
सोमवार को परिजनों ने लोकबंधु अस्पताल में हंगाम किया था।

लखनऊ के बंथरा गांव में रविवार रात बिजली विवाद में हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें 2 दरोगा और एक सिपाही है। एसीपी कृष्णा नगर की जांच में दरोगा सुभाष यादव, दरोगा सुशील यादव और सिपाही यतेंद्र सिंह दोषी पाए गए। डीसीपी ने बंथरा इंस्पेक्टर हेमंत राघव की भी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेजी है।

वहीं पुलिस आरोपी अवनीश सिंह, हिमांशु सिंह, प्रियांशु सिंह, शनि सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी में उनके संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम गई लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर की मौत की जानकारी होते ही पूरा परिवार और सहयोगी घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

आरोपी पुलिस कर्मी मामला तूल पकड़ते हुए गायब

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवाद की जानकारी होने के बाद भी थाने पर रविवार रात तैनात पुलिस कर्मी बहाना बनाकर गायब हो गए थे। सस्पेंड होने वालों में दरोगा सुभाष यादव घटना की जानकारी होने पर बिना अनुमति के कोर्ट की ड्टूटी का बहाना बनाकर चले गए, जबकि वह अपने घर पर ही थे।

वहीं सिपाही यतेंद्र आरोपियों के लगातार संपर्क में रहा। पीड़ित पक्ष ने शुरू में ही कहा था कि शिकायत करने पहुंचने पर एक दरोगा सुशील यादव मोबाइल पर लूडो खेलते रहे लेकिन सुनवाई नहीं की। जबकि एक पुलिस कर्मी ने सुबह आने की बात कही।

प्रापर्टी डीलर की मौत की जानकारी होते ही थाने में पुलिस कर्मी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।
प्रापर्टी डीलर की मौत की जानकारी होते ही थाने में पुलिस कर्मी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।

बिजली सप्लाई को लेकर गांव में हुआ था विवाद

घटना के ग्रामीणों ने शव रख कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
घटना के ग्रामीणों ने शव रख कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

बंथरा गांव में तीन दिन से बिजली कटौती हो रही थी। यहां रहने वाले इंद्र कुमार पांडेय उर्फ बब्बन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका छोटा बेटा ऋतिक पांडेय (20) भी उनके साथ काम करता था। रविवार रात गांव के चार पांच मकानों में ही बिजली सप्लाई आ रही थी। इसपर ऋतिक ने बिजली कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने को कहा।

गांव के ही हिमांशु सिंह के घर के पास ट्रांसफार्मर लगा है। बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने पहुंचे तो ऋतिक भी वहां पहुंच गया। इस बीच हिमांशु सिंह से उसका विवाद हो गया। इसके बाद ऋतिक घर लौट गया।ऋतिक के परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद हिमांशु सिंह ने अपने दोस्तों के साथ घर पर धावा बोल दिया।

परिवार का आरोप है कि हिमांशु सिंह और उसके साथियों ने लाठी-डंडे से ऋतिक की पिटाई कर दी। बचाने आए पिता बब्बन और बड़े भाई अभिषेक पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि बब्बन और अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया था।

और खबरें