लखनऊ पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस की पीआरवी वैन बियर शॉप के बाहर खड़ी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक शख्स ने यह वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को शुक्ला चौराहा नहरिया रोड जानकीपुरम का होने का दावा किया जा रहा है। बियर दुकानदार का भी कहना है कि रोजाना दो बियर पुलिस को देनी पड़ती है।
वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसीपी अलीगंज को जांच सौंपी है। हालांकि एसीपी अलीगंज का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी पुष्टि की जा रही है कि यह वीडियो लखनऊ का ही है या कहीं और का। पीआरवी वैन के नंबर के आधार पर जांच की जाएगी।
देखें तस्वीरें











