Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद।

By admin · July 27, 2024 · 1 min read

मिहींपुरवा बहराइच -मोतीपुर वन रेंज अंतर्गत सोमई गौढी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया,

कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज के सोमई गौढी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक फैला हुआ था, वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए सोमई गौढी के मजरा मनोहरपुरवा में एक गन्ने के खेत में बकरी को चारा बनाकर पिंजरा लगाया गया था, शुक्रवार देर शाम बकरी के शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में घुसा और कैद हो गया। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद तेंदुए को ककरहा रेंज ले आई।

 

प्रभागिय वन अधिकारी बी शिव शंकर ने बताया तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है, तेंदुआ मादा है, उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, उच्च अधिकारियों के आदेश मिलने का इंतजार है। उच्च अधिकारियों के आदेश का अनुपालन करते हुए, उनके द्वारा बताए हुए स्थान पर तेंदुए को छोडा जाएगा। वही ग्रामीणों द्वारा यह आशंका व्यक्त की जा रही है इस क्षेत्र में और भी तेंदुए मौजूद है।

और खबरें